वजन कम करने के लिए कौन कौन सी सब्जी खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:06

तेजी से वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये सब्जियां -

पालक और अन्य पत्तेदार साग

आप कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये बहुत ही पौष्टिक होती हैं. ये तेजी से फैट बर्न करने में मदद करती हैं. इन सब्जियों में केल, लेट्यूस और पालक जैसी सब्जियां शामिल हैं. ये आयरन से भी भरपूर होती हैं. ये खून की कमी को दूर करती हैं.

मशरूम

मशरूम का सेवन करी और सलाद के रूप में अधिक किया जाता है. इसमें फैट भरपूर मात्रा में होता है. ये तेजी से फैट बर्न करने में मदद करती हैं. वजन घटाने के लिए आप डाइट में मशरूम भी शामिल कर सकते हैं. ये तेजी से फैट को बर्न करने में मदद करता है.

ब्रोकली

आप फूलगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन सब्जियों में फाइबर, मिनरल और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है. ब्रोकोली में फाइटोकेमिकल्स होते हैं. इन सब्जियों का सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है.

मिर्च

मिर्च तेजी से फैट बर्न करने में मदद करती है. ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करती है. अध्ययनों के अनुसार हरी मिर्च का सेवन करने से भूख कम लगती है. इस प्रकार आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं.

कद्दू

कद्दू में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है. इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है. वजन घटाने के लिए ये सब्जी बेस्ट है. आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं. आप स्मूदी, सूप और वेजिटेबल ड्रिंक्स में इसका सेवन कर सकते हैं. कद्दू तेजी से वजन घटाने में मदद करता है.

गाजर

गाजर में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है. ये तेजी से वजन घटाने में मदद करती है. इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं. आप गाजर का सेवन जूस, सूप और सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं.

बीन्स

बीन्स एक बहुत ही हेल्दी सब्जी है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है. ये तेजी से फैट को बर्न करने में मदद करती है. कुछ अध्ययनों के अनुसार बीन्स का सेवन करने से मोटापे के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है.

खीरा

खीरा आपके सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है. इसमें पानी अधिक मात्रा में होता है. इसमें फाइबर होता है. इसका सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है. इसलिए आप खीरे का सेवन भी कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info